कृभको का यूरिया 2632 मीट्रिक टन एवं इंडियन पोटाश लिमिटेड का 2627 मीट्रिक टन यूरिया मिला
देवास : जिले के किसानों को लगातार उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास की गोपेश पाठक ने बताया कि देवास जिले को अब तक 43 हजार 159 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक प्राप्त हो चुका है। साथ ही गुरूवार को कृभको का यूरिया 2632 मीट्रिक टन एवं इंडियन पोटाश लिमिटेड का 2627 मीट्रिक टन यूरिया की रैंक लगी हैं। जिससे जिले को 5259 मीट्रिक टन यूरिया मिल रहा है। जिससे देवास, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, हाटपिपल्या एवं बागली तहसील के डबललाक केन्द्रों, एमपीएग्रो, मार्केटिंग सोसायटियों एवं निजी विक्रेताओं के यहा पर उर्वरक का भंडारण किया जा रहा है। साथ ही हरदा रैक पाईंट पर दो दिन में इफको यूरिया 800 मीट्रिक टन मिलने वाला है, जिससें कन्नौद, खातेगांव तथा सतवास क्षेत्र में यूरिया पर्याप्त मात्रा में पहुंचाया जायेगा। जिले के किसानों को यूरिया उर्वरक की कमी नहीं होगी। जिले में सतत यूरिया की पूर्ति की जा रही है। किसान भाई अनावश्यक यूरिया का भंडारण न करें। जिले में समय-समय पर यूरिया उपलब्ध होता रहेगा।
उप संचालक कृषि गोपेश पाठक ने किसान भाइयों से अपील की है कि जिले में यूरिया का भण्डारण पर्याप्त मात्रा में किया जा रहा है। किसान भाई अपने क्षेत्र के डबललॉक केन्द्रों, एमपीएग्रो, मार्केटिंग सोसायटियों एवं निजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर जाकर शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर एवं पीओएस के माध्यम से ही यूरिया उर्वरक क्रय करें। यूरिया उर्वरक यदि कोई विकेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया विक्रय करता है तो उसकी शिकायत तत्काल अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से करें। जिले के समस्त उर्वरक निजी विक्रेताओं को भी सूचित किया जाता है कि अपने उर्वरक का स्टॉक एवं भाव सूची दुकान के सामने चस्पा करें, जिससे किसानों को यूरिया उर्वरक की उपलब्धता एवं दर के बारे में जानकारी मिल सके।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.