चोरी का आरोपी गिरफ्तार,थाना सतवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

देवास :  फरियादी ने थाना सतवास आकर रिपोर्ट दर्ज करावाई कि दिनांक 04.12.2025 के दिन उसके घर के आंगन में रखा लोहे का सरिया लगभग 2 क्विंटल कीमत लगभग ₹ 12,000 को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया । रिपोर्ट पर थाना सतवास में अपराध क्रमांक 436/25 धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गहलोद द्वारा आरोपियो की धड़पकड़ कर चोरी गया मश्रुका बरामद कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सौम्या जैन के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद  आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी सतवास निरीक्षक  मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” के तहत क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज एवं विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर आरोपी रामबिलास पिता बद्री प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी डाबरी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया । आरोपी के कब्जे से चोरी गया सरिया बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 
 
गिरफ्तार आरोपीः- 01. रामबिलास पिता बद्री प्रसाद उम्र 35 वर्ष निवासी डाबरी ।
 
जप्त मश्रुकाः- 1 क्विंटल लोहे का सरिया कीमत लगभग ₹ 6,000/-
 
सराहनीय योगदानः- थाना प्रभारी सतवास निरीक्षक मनोज कुमार सिंह,उनि विजय जाट,प्रधान आरक्षक गणेश रावत,आरक्षक लोकेन्द्र शर्मा एवं अनिल भाभर की सराहनीय भूमिका रही ।
 
रिपोर्टर  :  साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.