जिले को रबी सीजन में अब तक मिला 53 हजार 705 मीट्रिक टन यूरिया, गत वर्ष से 04 हजार 751 मीट्रिक टन अधिक

देवास : कलेक्टर  ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में जिले में लगातार यूरिया उपलब्‍ध कराई जा रही है। उप संचालक कृषि  गोपेश पाठक ने बताया कि जिले में 53 हजार 705 मीट्रिक टन यूरिया उर्वरक जिले को प्राप्त हो चुका है, जो कि गत वर्ष से 04 हजार 751 मीट्रिक टन अधिक है। इस वर्ष अभी तक 49 हजार 965 मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है। जिले को 13 दिसम्बर को हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) कंपनी की 2643 मीट्रिक टन रैक प्राप्‍त हो चुकी है, जो कि सेवा सहकारी संस्‍थाओं, विपणन संघ, एमपी एग्रो, मार्केटिंग सोसायटियों एवं निजी विक्रेताओं के यहां पर यूरिया पहुंचाया गया है। उप संचालक कृषि  गोपेश पाठक ने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि यूरिया का भण्डारण पर्याप्त मात्रा में किया जा रहा है। किसान भाई अपने क्षेत्र के सेवा सहकारी संस्थाओ, डबललॉक केन्द्रों, एमपीएग्रो, मार्केटिंग सोसायटियों एवं निजी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर जाकर शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर यूरिया उर्वरक क्रय करें। यूरिया उर्वरक यदि कोई विकेता निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर यूरिया विक्रय करता है तो उसकी शिकायत तत्काल अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से करें।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.