बालगढ़ रोड भोलेनाथ मंदिर के पास,बस स्टैंड,स्टेशन रोड पर कार्यवाही
देवास : कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में आबकारी व्रत देवास अ मैं आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमें शुक्रवार को आबकारी टीम देवास द्वारा भोलेनाथ मंदिर के पास बालगढ़ रोड,बस स्टैण्ड एवं स्टेशन रोड पर संदिग्ध स्थानों एवं ढाबों पर चेकिंग की गई जिसमे 50 पाव देशी मदिरा प्लेन,44 पाव विदेशी मदिरा ,03 बॉटल विदेशी मदिरा एवं 06 कैन बियर बरामद की गई 02 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा (34)के तहत पंजीबद्ध विवेचना में लिए गए। जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 15200 रुपए है।
आज की कार्यवाही मेंआबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक बाल मुकुंद गौड़, राजा राम रायकवार आरक्षक,निहाल खत्री, निकिता परमार ,अरविंद जिनवाल,बालकृष्ण जायसवाल सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.