अवैध धारधार चाकू के साथ 01 आरोपी को पीपलरावां पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास : पीपलरावाँ  पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद ने अवैध हथियारों के साथ घूमने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ  दीपा मांडवे ने थाना प्रभारी पीपलरावां निरीक्षक  सुबोध गौतम को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए । रविवार को थाना पीपलरावां पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जामु वाला रोड पीपलरावाँ में एक व्यक्ति अवैध रूप से लोहे का खटकेदार धारदार चाकू लेकर घूम रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची एवं पर उक्त हुलिये का व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । तलाशी करते उसके पास एक अवैध खटकेदार धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया जिससे नाम पता पूछते अपना नाम अरुण पिता रामेश्वर मालवीय उम्र 20 साल निवासी संजय नगर देवास का होना बताया। आरोपी के विरुद्ध थाना पीपलरावां में अपराध क्रमांक 433/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

गिरफ्तार आरोपी अरुण 20 साल निवासी संजय नगर

सराहनीय कार्य:- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी पीपलरावां निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम,उनि विजेंद्र सिंह सोलंकी,प्रधान आरक्षक संजय,आरक्षक महेंद्र,मनोज,देवेंद्र गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही  ।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.