मंत्री विजयवर्गीय का पुतला फूंका
देवास : पीपलरावाँ। भागीरथपुरा में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार के चलते 15 निर्दोष नागरिकों की हुई दर्दनाक मौत के विरोध में शहर कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस साथियों के साथ बस स्टेंड पर मंत्री कैलाश विजय वर्गीय का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस जनसंहार के लिए जिम्मेदार लोगों पर तत्काल मामला दर्ज करने की पुरज़ोर मांग की गई। जब तक मृतकों के परिजनों को पूर्ण न्याय नहीं मिलता और इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार भाजपा नेताओं सहित दोषी अधिकारियों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस का यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक निरंतर जारी रहेगा। इसमें प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेंधव, युवक कांग्रेस महासचिव कृष्णा ठाकुर, पार्षद बबलू हाडा, पूर्व पार्षद नौशाद मंसूरी, छगन लाल गुप्ता, सोनू पठान, राजकुमार खत्री, बाबू बड़कनिया, लोकेंद्र सेंधव अरशद पठान आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : साजिद

No Previous Comments found.