पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम लगातार कर रही है जिलेभर में निरीक्षण
मकर संक्रांति पर्व के मद्देनज़र चाईनीज मांझा बेचने वाले 02 आरोपियो को किया गिरफ्तार,थाना सोनकच्छ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
02 आरोपी गिरफ्तार कर चाईनीज गट्टे किये जप्त
देवास सोनकच्छ- पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा संक्रांति पर्व के दृष्टिगत प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विक्रय,भंडारण एवं उपयोग में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर के नेतृत्व में बुधवार को थाना सोनकच्छ क्षेत्र में दबिश देकर देवास पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किये है,जिनका विवरण निम्नानुसार हैः-
01.थाना सोनकच्छ पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर सूचना से चुढ़ी बाखल,सोनकच्छ क्षेत्र में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा विक्रय की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना सोनकच्छ पुलिस के द्वारा दबिश देकर दुकान संचालिका महिला के कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के गट्ठे जप्त किए गए । आरोपिया के विरुद्ध थाना सोनकच्छ पर अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 223 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपिया महिला को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
02.थाना सोनकच्छ पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर सूचना से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सावेंर खेडापति हनुमान मंदिर के पास स्थित एक दुकान में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा छिपाकर रखा गया है । सूचना पर थाना सोनकच्छ पुलिस द्वारा दबिश दी गई जहां आरोपी पंकज जाट पिता हुकुमचन्द्र जाट उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सावेंर द्वारा दुकान में कचरे के कार्टन के अंदर छिपाकर रखे गए चाइनीज मांझे के गट्ठे जप्त किए गए जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सोनकच्छ पर अपराध क्रमांक 13/2026 धारा 223 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी:-
01. एक महिला आरोपिया ।
02.पंकज जाट पिता हुकुमचन्द्र जाट उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सावेंर थाना सोनकच्छ ।
जप्त मश्रुका :- प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के गट्ठे जप्त ।
सराहनीय भूमिका : - उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर,उनि हिमांशु पाण्डेय,प्रआर कुलदीप सिंह,आर श्यामबिहारी,लक्ष्मण,सुनील,देवेन्द्र,राजकुमार,रवि,मआर मोना,नेहा की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर - साजिद पठान

No Previous Comments found.