खातेगांव मर्डर मिस्ट्री: 'तीसरी आंख' ने खोला 'अवैध रिश्तों' और 'खौफनाक कत्ल' का राज
देवास : खातेगांव। पुलिस की बड़ी कामयाबी: कत्ल को खुदकुशी साबित करने की साजिश नाकाम, 48 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी।एक खौफनाक दोपहर और जलती हुई लाश तारीख 12 जनवरी, 2026। देवास के खातेगांव की ऊषा एवेन्यू कॉलोनी के पास जब लोगों ने एक किशोरी की अधजली लाश देखी, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को गुमराह करने के लिए सीन ऐसा रचा गया था जैसे किसी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या की हो। लेकिन देवास पुलिस की पैनी नजरों को कुछ और ही अंदेशा था।
साजिश: जब 'राज' बना मौत की वजह पुलिस की तफ्तीश में जो सच सामने आया, वह किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं था। वारदात के दिन खातेगांव में हाट-बाजार था, गलियां सूनी थीं। आरोपी कान्हा उर्फ कन्हैया अपनी भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में था। बदकिस्मती से किशोरी ने उन्हें देख लिया।
"मेरा राज खुलेगा तो बदनामी होगी" — इसी खौफ में कान्हा ने किशोरी का गला घोंटकर उसे खामोश कर दिया।ऑपरेशन त्रिनेत्रम: कैमरे की नजर से बच नहीं पाया कातिल हत्या के बाद आरोपी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया और उस पर डीजल डालकर आग लगा दी ताकि यह सुसाइड लगे। इसके बाद दोनों शातिर अपराधी सामान्य तरीके से बाजार घूमने चले गए। लेकिन, वे 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' को भूल गए। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जब टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तो कान्हा की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना ने इस 'अंधे कत्ल' की गुत्थी को महज 48 घंटों में सुलझा दिया। पुलिस टीम की 'सर्जिकल' स्ट्राइक
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विक्रांत झांझोट की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कान्हा और उसकी भाभी को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी :
कान्हा उर्फ कन्हैया (23 वर्ष) - निवासी मांडू, जिला धार।सह-आरोपी महिला (भाभी) इन जांबाजों ने सुलझाई गुत्थी:
इस चुनौतीपूर्ण केस को सुलझाने में निरीक्षक विक्रांत झांझोट, उनि नरेन्द्र सिंह ठाकुर, अभिषेक सिंह सेंगर, सीमा परमार और उनकी पूरी टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। बड़ी सीख: अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, तकनीक और मुस्तैद पुलिस के गठजोड़ से बच पाना नामुमकिन है।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.