देवास में "आनंद उत्सव" का आयोजन
देवास : शासन के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में "आनंद उत्सव" का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में जिले के ग्रामों एवं नगरीय निकायों में बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
295 स्थानों पर होगा आयोजन
आनंद विभाग की समन्वयक डॉ समीरा नईम ने बताया कि देवास जिले के सभी विकासखंडों एवं नगर परिषदों में लगभग 295 स्थानों पर आनंद उत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिलेवासी 28 जनवरी तक संचालित आनंद उत्सव में उत्साह के साथ सहभागिता कर पारंपरिक खेलों का आनंद ले रहे हैं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
आनंद उत्सव में रंगोली प्रतियोगिता, कबड्डी, कुर्सी दौड़, नींबू रेस, रस्सी खींच, बोरा दौड़ एवं अन्य पारम्परिक खेलों के साथ, गायन, नृत्य, भजन आदि, सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया गया है।
सफलता पूर्वक मनाने के लिए विशेष तैयारी
आनंद उत्सव को सफलता पूर्वक मनाने के लिए जिले के सभी विकासखंडों में स्थित ग्राम पंचायतों को कलस्टर में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ आनंदकों की सहभागिता भी सक्रिय रूप से रहेगी।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.