शिक्षा की ओर बढ़ते कदम: सुरजना के चौहान परिवार ने सरकारी स्कूलों को भेंट किए कंप्यूटर
देवास : पीपलरावाँ आज के डिजिटल युग में शिक्षा को आधुनिक बनाने की दिशा में ग्राम सुरजना में एक सराहनीय पहल देखी गई। सोमवार को प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सुरजना के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जयसिंग चौहान (दद्दू) और गंगा बाई द्वारा एक प्रेरणादायक कदम उठाया गया। डिजिटल साक्षरता की नई पहल\ चौहान परिवार ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए दोनों विद्यालयों में बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए 1-1 कंप्यूटर सेट प्रदान किए। इस दान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आधुनिक दुनिया की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
गरमामयी उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम
कंप्यूटर वितरण के इस अवसर पर चौहान परिवार के सदस्यों के साथ गाँव के गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
प्रशासनिक उपस्थिति: तहसीलदार लोकेश चौहान।
चौहान परिवार: हरनाथ सिंह चौहान, भेरुसिंग चौहान, चन्दरसिंग चौहान, ओमप्रकाश चौहान, नन्दकिशोर चौहान और बबलू चौहान।
अन्य अतिथि: सचिन सिन्दल, जितेन्द्र मालवीय (वकील साहब ) सुरेन्द्र सेंधव, एवं नरेन्द्र सेंधव।
ग्रामीणों ने सराहा प्रयास
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ और ग्रामवासियों ने चौहान परिवार का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के प्रयासों से सरकारी स्कूलों के बच्चों में सीखने के प्रति नया उत्साह जगेगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा में तकनीक का समावेश ही आने वाली पीढ़ी को एक उज्ज्वल भविष्य प्रदान कर सकता है।
"जब समाज शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने के लिए आगे आता है, तब गाँव और देश का असली विकास होता है।"
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.