फर्जी ‘आकाश’ बन छिपा था ₹1.61 करोड़ का जालसाज, देवास पुलिस ने इंदौर से दबोचा
देवास : पीपलरावाँ पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन हवालात" के तहत पीपलरावां पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1 करोड़ 61 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पिछले 3 वर्षों से फरार चल रहे ₹3,000 के इनामी आरोपी रवि मुकाती को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपनी पहचान बदलकर रह रहा था।
तीन साल से दे रहा था चकमा जानकारी के अनुसार, आरोपी रवि पिता भगवान सिंह मुकाती (निवासी पीपलरावां) के विरुद्ध थाना पीपलरावां में अपराध क्रमांक 393/22 के तहत धारा 420, 467, 468, 409, 406 भादवि के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसे संरक्षण देने वाले उसके साथी आकाश पिता कैलाश चंद्रवंशी (निवासी रनायल, शाजापुर) को भी गिरफ्तार किया है।
ऐसे हुई गिरफ्तारी एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी सोनकच्छ दीपा माण्डवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुबोध गौतम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों (Cyber Cell) की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इंदौर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल दबिश देकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। सोमवार को आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
"ऑपरेशन हवालात" का असर देवास पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए शुरू किए गए "ऑपरेशन हवालात" के शानदार परिणाम सामने आ रहे हैं।
अभियान की शुरुआत: 1 नवंबर 2024 ,कुल गिरफ्तारियां: 810 फरार/स्थाई वारंटी, कुल इनामी राशि: गिरफ्तार आरोपियों पर कुल ₹1,64,500 का इनाम घोषित था।पुलिस टीम की सराहना: > इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुबोध गौतम, उनि विजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रआर धर्मराज, आरक्षक देवेंद्र गोस्वामी, मनोज गुर्जर, रविन्द्र पटेल, आशा, पूजा, राजकुमार पटेल, अजय, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, सैनिक धुलजी, दीपक, रविन्द्र जावरिया एवं सायबर सेल देवास की मुख्य भूमिका रही।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.