अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग का सख्त प्रहार, 11 प्रकरण दर्ज।

​देवास :  बागली  में अवैध मदिरा के संग्रहण और विक्रय पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग क्षेत्रों से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। तीन क्षेत्रों में दी गई दबिश ​आबकारी विभाग के दलों ने जिले के तीन प्रमुख क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की: ​देवास (ब) वृत्त ​बागली खातेगांव ​जब्त सामग्री और कानूनी कार्रवाई कार्यवाही के दौरान टीम ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है, जिसका विवरण निम्नानुसार है:

​देशी मदिरा: 132 पाव
​बियर: 29 कैन
​विदेशी मदिरा: 10 पाव
​कुल अनुमानित मूल्य: लगभग 15,000 रुपये
​इस मामले में विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 11 प्रकरण दर्ज किए हैं।
​कार्यवाही दल में शामिल अधिकारी
​इस सफल कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव और पूजा गहलोत के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक राजेश जोशी, सुरेंद्र, आशीष गुप्ता, शंकरलाल परते एवं गीतेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
​विभाग का संदेश: आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा के कारोबार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए इस तरह की सख्त कार्यवाहियां भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगी।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.