अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी ने दिलाई राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

​देवास : देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और मतदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज कलेक्टर कार्यालय देवास में 16 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर शोभाराम सोलंकी ने उपस्थित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाई।

​लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखने का संकल्प ​शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। शपथ के मुख्य बिंदु  रहे:​स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखना।​निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय या भाषा के भेदभाव से ऊपर उठना।
​किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करना।

​वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद ​इस महत्वपूर्ण अवसर पर एसडीएम देवास अभिषेक शर्मा सहित कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल सरकारी अमले को जागरूक करना है, बल्कि समाज में यह संदेश देना भी है कि एक सशक्त लोकतंत्र के लिए हर वोट कीमती है।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.