पीपलरावाँ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: चंदन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 36 घंटों में 3 आरोपी गिरफ्तार

देवास : पीपलरावाँ पुलिस द्वारा अवैध तस्करी और चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपलरावाँ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चंदन की लकड़ी की चोरी और अवैध कटाई के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 36 घंटों के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 12 किलो अवैध चंदन बरामद किया गया है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
​जानकारी के अनुसार, देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी (सोनकच्छ) दीपा मांडवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुबोध कुमार गौतम ने एक टीम गठित की।
​शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि डेहरिया बड़ली जंगल क्षेत्र में तीन व्यक्ति चोरी की चंदन की लकड़ी के साथ उसे कहीं ले जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को रंगे हाथों धर दबोचा।
​जप्त सामग्री एवं कानूनी कार्यवाही
​पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 12 किलोग्राम चंदन की लकड़ी बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹20,000 बताई जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पीपलरावाँ में अपराध क्रमांक 24/2026, धारा 303(2) बी.एन.एस. (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
​राजन उर्फ राजू पिता रूप सिंह धमधरा (38 वर्ष), निवासी- पीपलरावाँ।
​घासीराम पिता भागीरथ धमधरा (25 वर्ष), निवासी- मीठी कुंडी, पीपलरावाँ।
​राधेश्याम पिता रमेश धमधरा (32 वर्ष), निवासी- मीठी कुंडी, पीपलरावाँ।
​पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
​इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम, उनि विजेंद्र सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक संजय जेवरिया, धर्मराज सिंह, वीरेंद्र शर्मा, कमल किशोर वर्मा, अनिरुद्ध एवं समस्त पीपलरावाँ थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
​नोट: पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन आरोपियों के तार किसी बड़े तस्करी गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं।

रिपोर्टर - साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.