सोनकच्छ में जनता की सेहत से खिलवाड़: पानी में क्लोरीन 'शून्य', इंजीनियर निलंबित

देवास : नगर परिषद सोनकच्छ में पेयजल आपूर्ति को लेकर प्रशासन की एक ऐसी लापरवाही सामने आई है जिसने पूरे शहर को हैरत में डाल दिया है। जनता को पिलाए जा रहे पानी की शुद्धता से खिलवाड़ करने के मामले में संयुक संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास (उज्जैन संभाग) ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपयंत्री जितेन्द्र मारू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

​निरीक्षण में खुली पोल: मौत को दावत दे रहा था सिस्टम
​23 जनवरी 2026 को जारी निलंबन आदेश के मुताबिक, जब उच्च अधिकारियों ने सोनकच्छ की पेयजल व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया, तो हालात 'अत्यंत चिंताजनक और खतरनाक' पाए गए। जांच में जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले हैं:
​क्लोरीन की मात्रा शून्य: सबसे गंभीर बात यह रही कि सप्लाई किए जा रहे पानी में क्लोरीन की मात्रा जीरो मिली। नियमानुसार पानी को कीटाणुमुक्त करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का उपयोग अनिवार्य है, लेकिन यहां इसकी अनदेखी की जा रही थी।
​गंदी टंकियां: शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद ओवरहेड टंकियों की नियमित सफाई नहीं हो रही थी।
​बदहाल फिल्टर प्लांट: WTP और फिल्टर प्लांट की स्थिति दयनीय पाई गई। वहां बिजली के स्टार्टर और वायरिंग इतने अस्त-व्यस्त थे कि किसी भी समय बड़ा हादसा या शॉर्ट सर्किट हो सकता था।
​बड़ा सवाल: कब तक जहर पीती रही जनता ?
​प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब शहर में यह सवाल गूंज रहा है कि आखिर कब से नगरवासी बिना क्लोरीन वाला दूषित पानी पी रहे थे? विशेषज्ञों का मानना है कि बिना ट्रीटमेंट वाला पानी है जा, पीलिया और टाइफाइड जैसी जानलेवा बीमारियों का घर होता है।
​"यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि हज़ारों नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ किया गया आपराधिक कृत्य है।" — स्थानीय नागरिक
​कागजों में 'ऑल इज वेल', हकीकत में 'फेल'
​इस पूरे मामले ने नगर परिषद की मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगा दिए हैं।
​क्या रोजाना की टेस्टिंग रिपोर्ट केवल दफ्तर में बैठकर भरी जा रही थी ?
​क्या उच्चाधिकारियों के आने से पहले सब कुछ ठीक होने का झूठा दावा किया जा रहा था?
​अगर यह औचक निरीक्षण नहीं होता, तो क्या जनता को यूं ही बीमारियों की ओर धकेला जाता रहता ?
​प्रशासन की सख्त चेतावनी
​संयुक्त संचालक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही और शासन के निर्देशों की अवहेलना कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इंजीनियर मारू का निलंबन इसी कड़ी का हिस्सा है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि क्या इस गंभीर लापरवाही के लिए केवल एक उपयंत्री जिम्मेदार है या जांच का दायरा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंचेगा ?

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.