मात्र 24 घंटे में अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
देवास : पीपलरावां देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत पीपलरावां पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मात्र 24 घंटे में अपहृत नाबालिग बालिका को जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर समस्त थानों को लंबे समय से अपहृत नाबालिग बालक/बालिका को मिशन स्तर पर कर्तव्यरीन रहकर ढूंढने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पीपलरावां पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया है।
मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई
एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरावां निरीक्षक सुबोध गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कर्तव्यरत थी। पुलिस को अहम सूचना प्राप्त हुई कि उक्त नाबालिग बालिका को जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान में देखा गया है। जिस पर तत्काल पुलिस के द्वारा विशेष टीम को रवाना किया गया है।
नाबालिग बालिका को सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
उक्त टीम के द्वारा नाबालिग बालिका को शुक्रवार को जिला सवाई माधोपुर, राजस्थान से सकुशल ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में नाबालिग बालिका द्वारा दिए गए पुलिस कथन और माननीय न्यायालय के समक्ष बताए गए साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर परिजनों से दूर ले जाने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रिपोर्टर - साजिद पठान

No Previous Comments found.