आत्महत्या के लिए उकसाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: बरोठा पुलिस की 48 घंटे में बड़ी कार्रवाई

​देवास : पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में देवास पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बरोठा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले तीन आरोपियों को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

​क्या था पूरा मामला?
​बीती 24 दिसंबर 2025 को ग्राम पटाड़ी निवासी सुरेंद्र चौधरी ने बरोठा थाने में सूचना दी थी कि कैलाश नायक (46) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जब मामले की गहन जांच शुरू की, तो मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ।
​जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक कैलाश को उधार दी गई राशि वापस न करने, प्रेम-प्रसंग और पारिवारिक विवादों के चलते कुछ लोग लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। प्रताड़ना से तंग आकर ही कैलाश ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने सुसाइड नोट और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 108 BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया था।
​पुलिस की त्वरित कार्रवाई
​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पुनीत गेहलोद ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। एएसपी हरनारायण बाथम और डीएसपी संजय शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सविता सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
​पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से गुरुवार की रात को घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
​गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:
​पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है:
​अनोप सिंह (48): निवासी ग्राम कनेरिया, बरोठा।
​संदीप जैन (39): निवासी खरगापुर (टीकमगढ़), हाल मुकाम इंदौर।
​कोमल यादव (40): निवासी ग्राम पोलाय, हाल मुकाम नगीन नगर, इंदौर।
​इनकी रही सराहनीय भूमिका
​इस त्वरित कार्रवाई में बरोठा थाना प्रभारी निरीक्षक सविता सिंह, उनि मलखान सिंह भाटी, कविता माले, मयंक वर्मा, प्रआर तेजसिंह सिन्हा, आर. विजेंद्र सिंह, अतुल, अजयसिंह पाल, मआर देवप्रभा, सैनिक शेखर चौधरी और सायबर सेल के प्रआर सचिन चौहान का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.