पीपलरावाँ: मां मेलडी का जन्मोत्सव धूमधाम से संपन्न, अमन-चैन के लिए हुआ महायज्ञ
देवास : पीपलरावाँ नगर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां मेलडी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विश्व शांति और खुशहाली हेतु आहुतियां
क्षेत्र की प्रसिद्ध साध्वी काजल जागीरदार के सानिध्य में विशेष पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर काजल जागीरदार द्वारा पीपलरावाँ क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अमन और चैन हेतु भव्य यज्ञ (हवन) किया गया। मंत्रोच्चार के साथ दी गई आहुतियों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
शिष्य चीनी जागीरदार पर बरसी माता की कृपा
जन्मोत्सव के इस विशेष अवसर पर साध्वी के शिष्य चीनी जागीरदार को माता जी की सवारी (भाव) आई, जिसे देखकर उपस्थित भक्त भावविभोर हो उठे। भक्तों ने "जय मां मेलडी" के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया।
प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ उत्सव
यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात उपस्थित सभी धर्मप्रेमियों को महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में साध्वी काजल जागीरदार ने सभी के कल्याण की कामना की।
"मां मेलडी सभी का कल्याण करें और क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहे, यही हमारी प्रार्थना है।" — साध्वी काजल जागीरदार
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.