पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह: 13 फरवरी तक जिले में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

​देवास :  पशुपालकों को सशक्त बनाने और पशु कल्याण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से देवास जिले में 'पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह' का आयोजन किया जा रहा है। उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग, डॉ. एस.के. गुरोन्दिया ने बताया कि यह विशेष अभियान 14 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी 2026 तक चलेगा।

​विभागीय योजनाओं से कराया अवगत ​अभियान के अंतर्गत हाल ही में कृषि विज्ञान केंद्र, देवास में संगोष्ठी एवं युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के हितग्राहियों को विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना,​आचार्य विद्यासागर योजना,​मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना
​इन योजनाओं के माध्यम से युवाओं और पशुपालकों को डेयरी व्यवसाय से जुड़ने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए गए।

​आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा ​डॉ. गुरोन्दिया ने बताया कि अभियान के आगामी चरण में जिले के विभिन्न विकासखंडों में जमीनी स्तर पर कार्य किया जाएगा: ​पशु चिकित्सा शिविर: 01 फरवरी से 13 फरवरी के बीच जिले के सभी विकासखंडों में विशेष चिकित्सा शिविर और पशुपालक संगोष्ठियों का आयोजन होगा।​नि:शुल्क रेबीज टीकाकरण: आगामी 06 फरवरी को जिला पशु चिकित्सालय, देवास में एक वृहद शिविर लगाया जाएगा, जहाँ पालतू पशुओं का नि:शुल्क रेबीज टीकाकरण किया जाएगा।
​पशुपालन विभाग के अमले द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पशुपालक तक पहुँच सके।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.