गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 7 फरवरी से शुरू, जिले में बनाए गए 86 केंद्र

देवास : मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने के लिए किसानों का पंजीयन 07 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक किया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर  ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में जिले में पंजीयन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

​प्रमुख जानकारी एक नजर में:
​पंजीयन अवधि: 07 फरवरी से 07 मार्च 2026 तक।
​कुल केंद्र: जिले में 86 समिति स्तरीय केंद्र निर्धारित (देवास-10, सोनकच्छ-11, टोंकखुर्द-06, बागली-06, उदयनगर-04, हाटपिपल्या-06, कन्नौद-12, सतवास-12, खातेगांव-19)।
​निःशुल्क पंजीयन: समिति केंद्रों, जनपद पंचायत और तहसील कार्यालयों के सुविधा केंद्रों पर।
​स-शुल्क पंजीयन: MP ऑनलाइन कियोस्क, CSC, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे पर (अधिकतम शुल्क ₹50)।
​पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज
​किसानों को पंजीयन के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:
​आधार नंबर और समग्र परिवार आई.डी.।
​स्वयं का मोबाइल नंबर।
​भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा, ऋण पुस्तिका, वनाधिकार पट्टा आदि)।
​बटाईदार/सिकमी किसानों के लिए 02 फरवरी 2026 से पूर्व का पंजीकृत अनुबंध।
​विशेष नोट: भुगतान प्राथमिकता के आधार पर आधार लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा। यदि आधार लिंक खाते में समस्या आती है, तब ही अन्य दिए गए खाते में राशि भेजी जाएगी।
​इन खातों का उपयोग न करें
​पंजीयन के समय जनधन, अक्रियाशील (Inoperative), संयुक्त खाते तथा फिनो, एयरटेल, पेटीएम जैसे पेमेंट बैंक खाते मान्य नहीं होंगे। किसान अपना आधार और मोबाइल नंबर पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भी बैंक खाते से लिंक करा सकते हैं।
​निगरानी और सहायता केंद्र
​पंजीयन प्रक्रिया की निगरानी के लिए जिला और अनुविभाग स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। किसी भी कठिनाई या जानकारी के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, देवास में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है:
​कंट्रोल रूम नंबर: 07272-222287
​प्रभारी:  मुकेश शर्मा (मोबा: 97559-29350)
​अपील: सभी किसान भाई गिरदावरी पोर्टल पर अपना रकबा चेक कर लें और समय सीमा के भीतर नजदीकी केंद्र पर जाकर अपना पंजीयन सुनिश्चित करें।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.