अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में लहान बरामद।।
देवास : कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के खिलाफ 'क्लीन स्वीप' अभियान जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को आबकारी वृत्त सोनकच्छ और कन्नौद में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की गई और आरोपियों पर शिकंजा कसा गया।
कन्नौद: बाइक से शराब तस्करी का भंडाफोड़
वृत्त कन्नौद के अंतर्गत नीमखेड़ा रोड और ग्राम कोठड़ा में आबकारी टीम ने घेराबंदी कर एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से 02 पेटी अवैध देशी मदिरा बरामद हुई। टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल और शराब जब्त कर ली है। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य: ₹75,000 सोनकच्छ: आधा दर्जन गांवों में दबिश, 5 प्रकरण दर्ज सोनकच्छ वृत्त में आबकारी टीम ने ग्राम जलोदिया, पोलाई, बड़ी चुरलाई, बाबई, जलेरिया, खरिया साहू, गंजपुरा और बस स्टैंड क्षेत्र में सघन गश्त और दबिश दी। इस दौरान टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत कुल 05 प्रकरण दर्ज किए। बरामदगी: 35 पाव देशी मदिरा और 40 लीटर हाथभट्टी मदिरा। जब्त सामग्री का अनुमानित मूल्य: ₹11,000
कार्रवाई में शामिल टीम इस संयुक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पवार, उप निरीक्षक प्रेम यादव, राजाराम रैकवार, मुख्य आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, अरविंद जिनवाल, निहाल खत्री, विकास गौतम, भगवत परते, आरक्षक अनिल अकोदिया और नगर सैनिक अनिल चौहान की मुख्य भूमिका रही। विभाग का संदेश: आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय और परिवहन के विरुद्ध इस तरह की सख्त कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.