देवास पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 12 घंटे में खूंखार आरोपी गिरफ्तार

देवास : सोनकच्छ  पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 12 घंटे में खूंखार आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने ही माता-पिता और भाई पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें उसकी माता के हाथ को काट दिया गया था।

ऑपरेशन हवालात के तहत कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गहलोद के निर्देश पर एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ  दीपा मांडवे के निर्देशन में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर के नेतृत्व में 04 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य और मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।

रातभर चली जंगल सर्चिंग

पुलिस टीमों द्वारा पूरी रात ग्राम गंधर्वपुरी, गढ़ खजुरिया और आसपास के जंगलों और खेतों में संभावित ठिकानों पर सघन सर्चिंग की गई। लगातार प्रयासों के फलस्वरूप सोनकच्छ पुलिस द्वारा मात्र 12 घंटों के भीतर "ऑपरेशन हवालात" के तहत फरार आरोपी को घटना में प्रयुक्त हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. अर्जुन सिंह कुशवाहा पिता जगन्नाथ सिंह कुशवाह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम गंधर्वपुरी देवास

जप्तशुदा मश्रुका

- घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और हसिया

सराहनीय कार्य

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी सोनकच्छ निरीक्षक अजय गुर्जर, उनि हिमांशु पांडे, सउनि आर.सी. पोरवाल, प्रआर हरिओम यादव, धर्मेंद्र सिंह, राजेश लुवानिया, विकास पटेल, कुलदीप सिंह, आर सत्येंद्र, लक्ष्मण, रघुवीर, कपील, अखिलेश, देवेंद्र, रितेश की सराहनीय भूमिका रही।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.