मिशन वात्सल्य योजना' अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया
देवास : जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग साबिर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 'मिशन वात्सल्य योजना' अंतर्गत देवास में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चयनित पॉक्सो सपोर्ट पर्सन और अन्य स्टेकहोल्डर्स को कानूनी व मनोवैज्ञानिक पहलुओं के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एकता जायसवाल ने किया। प्रशिक्षण में बाल कल्याण समिति के सदस्य, जिला श्रम पदाधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई के प्रभारी, वन स्टॉप सेंटर के प्रशासक एवं कर्मचारी, लैंगिक अपराधों से पीड़ित बालकों को मदद करने हेतु चयनित पॉक्सो सपोर्ट पर्सन एवं कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास का अमला सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय समन्वयक दीपेश चौकसे ने प्रतिभागियों को तकनीकी और व्यावहारिक बारीकियों से अवगत कराया। कार्यशाला में मिशन वात्सल्य के प्रभावी क्रियान्वयन, पॉक्सो प्रकरण में सपोर्ट पर्सन की भूमिका, बच्चों को कानूनी प्रक्रिया के दौरान मानसिक संबल प्रदान करने पर विस्तृत चर्चा गई।
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.