देवास के ग्राम सेकली में महकी "बाल वाटिका", खेल-खेल में भविष्य गढ़ेंगे नौनिहाल

​देवास :  जिले में शिक्षा और मनोरंजन के संगम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक नई पहल की गई है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में "देवास बाल वाटिका" का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत टोंकखुर्द की ग्राम पंचायत सेकली में एक उत्कृष्ट और आकर्षक बाल वाटिका तैयार की गई है। शिक्षा और प्रकृति का संगम ​मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में निर्मित यह वाटिका केवल एक खेल का मैदान नहीं, बल्कि सीखने का एक आधुनिक केंद्र है। यहाँ बच्चों के लिए निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं: ​शिक्षाप्रद वातावरण: दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और प्रकृति के करीब सीखने के अवसर। ​खेल संसाधन: बच्चों के मनोरंजन के लिए आधुनिक झूले और खेल सामग्री। ​सुंदरता और स्वच्छता: पंचायत परिसर में स्वच्छ, सुंदर और हरियाली युक्त वातावरण का निर्माण। ​गाँव में उत्साह का माहौल ​इस बाल वाटिका के निर्माण से ग्राम पंचायत सेकली के बच्चों और अभिभावकों में भारी उत्साह है। ग्रामीणों का मानना है कि इस पहल से न केवल बच्चों का शारीरिक विकास होगा, बल्कि उनमें स्कूल आने के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। प्रशासन की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ, सुंदर और शिक्षाप्रद वातावरण स्थापित करने की दिशा में एक बड़ी मिसाल बनकर उभरी है। ​"बाल वाटिका का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को शहरी क्षेत्रों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उनका बचपन रचनात्मक और आनंदमयी बन सके।"

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.