बाल भिक्षावृत्ति मुक्त होगा जिला,विभाग ने शुरू किया विशेष रेस्क्यू अभियान

देवास :  बच्चों के सुरक्षित भविष्य और उन्हें भिक्षावृत्ति की दलदल से बाहर निकालने के लिए जिले में "बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम विशेष अभियान" पूरी सक्रियता से चलाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गठित विशेष दल शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार निगरानी रख रहा है।

सयाजी गेट से बालिका का रेस्क्यू

​जिला कार्यक्रम अधिकारी साबिर अहमद सिद्दीकी ने बताया कि अभियान के तहत गठित टीम ने शहर के व्यस्त इलाकों का निरीक्षण किया। कार्यवाही के दौरान सयाजी गेट के सामने चामुंडा कॉम्प्लेक्स के पास भिक्षावृत्ति करती मिली एक बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बालिका को तत्काल बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत कर उसके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई है।

​परिजनों की काउंसलिंग और समझाइश

​केवल रेस्क्यू ही नहीं, बल्कि विभाग इस समस्या की जड़ पर भी प्रहार कर रहा है। टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों के परिवारों को चिन्हित किया। दल के सदस्यों ने परिजनों को सख्त हिदायत दी और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। ​टीम में शामिल प्रमुख सदस्य ​इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए एक संयुक्त टीम कार्य कर रही है, जिसमें शामिल थे: ​सुश्री दीक्षा कुशवाह (संरक्षण अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग) ​श्रीमती संध्या दुबे (विशेष पुलिस इकाई) ​ योगेश कुमार (आउटरीच कार्यकर्ता) ​सुश्री फुलसिंह कुंवर (आस फाउंडेशन) प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी कोई बच्चा भिक्षावृत्ति करता दिखाई दे, तो उसकी सूचना संबंधित विभाग को दें ताकि उन बच्चों का भविष्य संवारा जा सके।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.