देवास पुलिस की डायल 112 बनी 'जीवनदायिनी': दो अलग-अलग हादसों में बचाई 7 जिंदगियां
देवास : पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिले की डायल 112 सेवा 'तत्काल सेवा, तत्काल राहत' के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रही है। रविवार को डायल 112 की टीम ने दो बड़ी दुर्घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करते हुए गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाई।
केस 01: कांटाफोड़ में ट्रक-कार की भिड़ंत, मलबे से सुरक्षित निकाले घायल
थाना कांटाफोड़ के अंतर्गत ग्राम हतनोरी के पास एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार में सवार चार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही FRV 24 के सउनि पी.एस. जाट और पायलट प्रदीप बोरकडे मौके पर पहुंचे।
रेस्क्यू: पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से कार के पुर्जों के बीच फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायल: महेश (40), अभिषेक (24), धर्मेंद्र (25) और विनोद (28) को तत्काल एफआरवी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कन्नौद पहुंचाया गया।
केस 02: सिविल लाइन क्षेत्र में लवकुश ब्रिज के पास हादसा
दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहाँ लवकुश ब्रिज के पास एक्सीडेंट की सूचना पर FRV 03 ने त्वरित रिस्पॉन्स दिया। आरक्षक भरत मिलन यादव और पायलट बंटी पटेल ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुँचकर घायलों की मदद की।
घायल: आरती (30), गोलू (18) और रेहान (21) को तत्काल जिला शासकीय अस्पताल देवास में भर्ती कराया गया, जहाँ समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति में सुधार है।
पुलिस की अपील: सावधानी ही सुरक्षा है
देवास पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि सड़कों पर चलते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी भी आपात स्थिति या दुर्घटना होने पर तत्काल डायल 112 पर सूचना दें ताकि समय रहते मदद पहुँचाई जा सके।
"डायल 112 की टीम को निर्देशित किया गया है कि वे रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखें। आज की दोनों घटनाओं में टीम की तत्परता सराहनीय रही।"— पुलिस प्रशासन, देवास
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.