देवास पुलिस का "ऑपरेशन हवालात": 8 साल से फरार स्थाई वारंटी इंदौर से गिरफ्तार

देवास : जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत बरोठा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट, घरेलू हिंसा और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में पिछले 8 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

​लंबे समय से चकमा दे रहा था आरोपी

​पकड़ा गया आरोपी लाखन पिता नारायण सिंह चौधरी, निवासी पत्थर गुराडिया (देवास), पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। उस पर विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं ​थाना बरोठा: मारपीट और धमकी  एवं घरेलू हिंसा। ​थाना हाटपीपल्या  ​अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  जयवीर सिंह भदौरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक (एल/आर) संजय शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बरोठा सविता सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। ​मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इंदौर में छिपा हुआ है। सूचना की तस्दीक होते ही पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा। रविवार को हुई इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
क्या है "ऑपरेशन हवालात"?

​गौरतलब है कि एसपी पुनीत गेहलोद ने 1 नवंबर 2024 से पूरे जिले में इस अभियान की शुरुआत की है। इसका मुख्य उद्देश्य:
​लंबे समय से फरार इनामी और स्थाई वारंटियों को जेल भेजना। ​गंभीर अपराधों में वांछित अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करना। ​पुलिस टीम की भूमिका: इस महत्वपूर्ण सफलता में थाना प्रभारी सविता सिंह और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 8 साल पुराने मामले का पटाक्षेप किया।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.