भौरासा पुलिस की तत्परता: डायल 112 ने सड़क हादसे के घायलों को पहुँचाया अस्पताल,
देवास : भौरासा पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ करने और 'डायल 112' को सूचना मिलते ही तत्काल रिस्पॉन्स देने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का असर अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में आज डायल 112 की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर घटना थाना भौरासा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम काकड़दा फाटा के पास की है, जहाँ एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों द्वारा सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा नजदीकी डायल-112 (FRV 15) को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने पेश की मानवता की मिसाल
सूचना मिलते ही FRV 15 में तैनात आरक्षक 912 अरुण रावत और पायलट लक्की बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुँचे। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए टीम ने एम्बुलेंस का इंतज़ार करने के बजाय अपनी तत्परता दिखाई और घायलों को तुरंत अपनी गाड़ी से उपचार हेतु शासकीय जिला अस्पताल देवास पहुँचाया।
घायलों का विवरण:
दोलतराम पिता प्रहलाद धाकड़ (उम्र 62 वर्ष)
प्रेम बाई पति दोलतराम धाकड़ (निवासी बड़खेड़ा सोमा)
समय पर अस्पताल पहुँचाए जाने के कारण दोनों घायलों को त्वरित उपचार मिल सका, जिससे उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
देवास पुलिस की अपील
इस सफल रेस्क्यू के बाद देवास पुलिस ने आमजन से सड़क सुरक्षा को लेकर अपील की है:
सड़कों पर वाहन सावधानी से चलाएं।
अनिवार्य रूप से यातायात नियमों का पालन करें।
किसी भी आपात स्थिति या पुलिस सहायता के लिए तत्काल डायल 112 पर संपर्क करें।
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.