चौबाराधीरा पुलिस की कार्रवाई: ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम’ की मदद से पकड़े गए शातिर वाहन चोर
देवास : चौबारा धीरा पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीपलरावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस पूरी कार्रवाई में 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों ने आरोपियों को बेनकाब करने में अहम भूमिका निभाई। क्या था मामला? शनिवार को एक फरियादी ने चौबाराधीरा चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इकलेरा माता मंदिर की पार्किंग से उसकी मोटरसाइकिल (क्रमांक MP41NG 5006) चोरी हो गई है। पुलिस ने धारा 303 (2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से खुले राज एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया और एसडीओपी सोनकच्छ दीपा माण्डवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुबोध कुमार गौतम और चौकी प्रभारी अरुण पिपल्दे की टीम ने जांच तेज की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर आरोपी चोरी कर भागते हुए कैद मिले। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
पुलिस ने निम्नलिखित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
मिथुन (26 वर्ष), पिता अंबार राम हाड़ा, निवासी पीपलरावां।
उमेश (26 वर्ष), पिता बने सिंह हाड़ा, निवासी पीपलरावां।
पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई HONDA CD 110 (क्रमांक MP41NG5006) जप्त कर ली है।
पुलिस टीम की सराहना
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक सुबोध कुमार गौतम, चौकी प्रभारी अरुण पिपल्दे पिपल्दे , प्रधान आरक्षक महेंद्र राव, आरक्षक राजकुमार पटेल, बलराम, जसवीर, योगेश, मनोज, अजय और चालक देवेंद्र की मुख्य भूमिका रही।
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.