भौरांसा पुलिस की सफलता: मात्र 16 घंटों में मंदिर चोरी का पर्दाफाश, 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' ने फिर दिखाया कमाल
देवास : भौरासा पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर लगाम कसने के सख्त निर्देशों के बाद, थाना भौरांसा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मंदिर में हुई चोरी का महज 16 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस कार्यवाही में 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाने में मुख्य भूमिका निभाई। क्या था मामला ? मंगलवार को ग्राम बुधासा में स्थित देवनारायण भगवान मंदिर को निशाना बनाया गया था। चोर ने मंदिर से धातु के 02 रानी हार और दान पेटी का ताला तोड़कर नगदी पार कर दी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना भौरांसा में अपराध क्रमांक 43/2026 के तहत धारा 331(4) और 305(a) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया और एसडीओपी सोनकच्छ दीपा माण्डवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिता सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो आरोपी चोरी कर भागते हुए कैमरे में कैद मिला।
आरोपी गिरफ्तार, माल बरामद
मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी भैरू सिंह पिता चंदर उर्फ रामचंद्र मालवीय (निवासी ग्राम बुधासा) को धर दबोचा। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी किया गया पूरा मश्रुका बरामद कर लिया है।
पुलिस द्वारा की गई बरामदगी:
02 धातु के रानी हार (कीमत ₹4,800)
नगदी ₹1,091
कुल मश्रुका: ₹5,891
आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पकड़ा गया आरोपी भैरू सिंह आदतन अपराधी है। उस पर पहले से ही आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं:
अपराध क्र. 286/2016 (आर्म्स एक्ट)
अपराध क्र. 181/2023 (आबकारी एक्ट)
अपराध क्र. 192/2023 (आबकारी एक्ट)
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिता सिंह, प्रआर अभिषेक पांडे, वीरेंद्र सिंह, बृजेन्द्र मालवीय, आरक्षक उमेश भदौरिया, अरुण रावत और सैनिक राहुल पटेल का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.