पुलिस की कार्रवाई: ‘ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड’ के तहत 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
देवास : पीपलरावां थाना अंतर्गत चौकी बालोन प्रदेश में महिलाओं और आश्रितों के हक के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में ‘हेल्पिंग हैंड’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भरण-पोषण संबंधी वारंटों की तामीली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में मिशन स्तर पर कार्रवाई करते हुए पीपलरावां थाना अंतर्गत चौकी बालोन पुलिस ने 3 वर्ष से फरार एक आरोपी को इंदौर से धर दबोचा है। 3 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा गिरफ्तार आरोपी बीरबल, पिता रामनायक (निवासी ग्राम चौबाराधीरा), के खिलाफ न्यायालय देवास में धारा 125(3) CRPC के तहत भरण-पोषण राशि का भुगतान न करने का प्रकरण दर्ज था। आरोपी पिछले 3 वर्षों से लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन में चौकी प्रभारी बालोन कपिल नरवले के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर 11 फरवरी 2026 को आरोपी को जिला इंदौर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
अभियान की अब तक की सफलता
देवास पुलिस द्वारा महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के आंकड़े प्रभावशाली हैं:
अभियान का नाम: ऑपरेशन हेल्पिंग हैंड
कुल गिरफ्तारियां: 01 मार्च 2025 से अब तक कुल 25 फरार/स्थाई वारंटी गिरफ्तार।
मुख्य उद्देश्य: भरण-पोषण के वारंटों की त्वरित तामीली सुनिश्चित करना ताकि पीड़ितों को उनका हक मिल सके।
अधिकारियों का मार्गदर्शन: इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन और उप पुलिस अधीक्षक (म.सु.शा) बबीता बामनिया का विशेष निर्देशन रहा।
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.