पुलिस चौकी प्रभारी ने की कार्रवाई: 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत 06 पेटी अवैध शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार
देवास : चौबारा धीरा जिले में संगठित अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चौबारा धीरा पुलिस को एक और सफलता मिली है। सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने 21,000 रुपये मूल्य की अवैध देशी शराब जप्त कर एक आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा है।
घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को थाना चौबारा धीरा पुलिस को सुराखेड़ा जोड़ (ग्राम पटाडिया ताज) के पास अवैध शराब की बिक्री की पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी। एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी सोनकच्छ दीपा माण्डवे के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी अरुण पिपल्दे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम जब मौके पर पहुँची, तो पुलिस को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
जप्त सामग्री एवं कार्रवाई
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से खाकी रंग के 06 कार्टून बरामद हुए, जिनमें भारी मात्रा में अवैध देशी प्लेन शराब भरी हुई थी।
गिरफ्तार आरोपी: हेमंत पिता नरेंद्र झांझा (28 वर्ष), निवासी कुमारिया बनवीर।
बरामदगी: 06 पेटी अवैध देशी शराब (कुल कीमत ₹ 21,000/-)।
कानूनी कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना पीपलरावां में अपराध क्रमांक 37/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस का संदेश: जिले में अवैध नशा और शराब माफियाओं के खिलाफ "ऑपरेशन प्रहार" निरंतर जारी रहेगा। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.