पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: जुआरियों पर बरसा कहर, 15 गिरफ्तार, लाखों का मश्रुका जप्त।
देवास : जिले में अपराधियों और संगठित अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शनिवार रात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना कोतवाली और थाना नाहर दरवाजा पुलिस की संयुक्त टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
मध्य रात्रि में पुलिस की चौतरफा घेराबंदी
एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया एवं सीएसपी सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा और नाहर दरवाजा थाना प्रभारी अमित सोलंकी के नेतृत्व में 04 विशेष टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर की सटीक सूचना पर इन टीमों ने शनिवार मध्य रात्रि को चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पुलिस ने जुआ फड़ से न केवल नकदी, बल्कि बड़ी मात्रा में वाहन और गैजेट्स भी बरामद किए हैं: नगद राशि: ₹ 28,100 वाहन: 06 मोटर साइकिलें मोबाइल: 15 स्मार्टफोन कुल कीमती मश्रुका: लगभग ₹ 5,78,000 अन्य: ताश के पत्ते और अन्य सामग्री। पुलिस की कार्यवाही: सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली एवं नाहर दरवाजा पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब इनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.