देवास पुलिस की सफलता: अवैध हथियार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

देवास : पीपलरावाँ पुलिस ने एक सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार बरामद किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले आरोपियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जप्त

शनिवार को थाना पीपलरावाँ पर विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुरजना रोड पर एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ दीपा माण्डवे के निर्देशन पीपलरावाँ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर दबिश दी गई।

पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा

पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वीरेंद्र पिता अनवर हाड़ा जाति कंजर उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुमारिया बनवीर थाना पीपलरावाँ जिला देवास का होना बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस जप्त की गई।

अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

वैध लाइसेंस नहीं पाए जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना पीपलरावा पर अपराध क्रमांक /2026 धारा 25,27 Arms Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।जप्त मश्रुका

एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस

गिरफ्तार आरोपी
वीरेंद्र पिता अनवर हाड़ा जाति कंजर उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुमारिया बनवीर थाना पीपलरावाँ जिला देवास

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.