12 लाख के जेवरात सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

​देवास - पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के कुशल निर्देशन में देवास पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की एक बड़ी वारदात को महज 08 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को दबोचकर ₹12 लाख की कीमत के सोने के जेवरात बरामद किए हैं। ​शनिवार को फरियादी (निवासी अग्रसेन नगर) ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 13 और 14 फरवरी की दरमियानी रात उनके सूने घर से अज्ञात बदमाशों ने करीब ₹12 लाख मूल्य के सोने के जेवरात (बड़े व छोटे मंगलसूत्र, झुमके और टॉप्स) चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने तत्काल धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया एवं सीएसपी सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन हितेश पाटिल व कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गईं।

​सीसीटीवी ने खोला राज: पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के कैमरों को खंगाला। फुटेज में आरोपी चोरी के बाद भागते हुए कैद हो गए। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मयंक उपाध्याय (20 वर्ष) और एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया शत-प्रतिशत मश्रुका बरामद कर लिया है: ​ ​इस त्वरित कार्यवाही में सीएसपी सुमित अग्रवाल, निरीक्षक हितेश पाटिल, निरीक्षक श्यामचन्द्र शर्मा, सउनि राकेश तिवारी, कमलपुरी गोस्वामी, आरक्षक मातादीन, अंतरसिंह परमार, सुजीत, वैभव, उदय प्रताप और महिला आरक्षक प्रीति मालवीय व मोनिका की विशेष भूमिका रही।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.