आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर 05 प्रकरण दर्ज किये
देवास : कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग के दल द्वारा वृत्त बागली एवं कन्नौद अंतर्गत पुंजापुरा, पलासी, बोरखलिया, कांटाफोड़ आदि क्षेत्रों में ढाबों एवं संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में 60 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 13 कैन बियर बरामद किया गया। कार्रवाई में कुल 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए है, जप्त सामग्री का मूल्य लगभग 6060 रुपये है। कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक प्रेम यादव, आबकारी आरक्षक राजेश जोशी, अरविंद एवं गीतेश शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.