सीसीटीवी और जनसहयोग से बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 मोटरसाइकिलें बरामद

​देवास - हाटपीपल्या जिले में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान को  सफलता मिली है। हाटपीपल्या पुलिस और नेवरी चौकी की टीम ने "ऑपरेशन त्रिनेत्रम" के तहत तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो शातिर चोरों को धरदबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं,जिनकी कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।

​दुकान के सामने से चोरी हुई थी पल्सर

​मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को फरियादी कुलदीप लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम नेवरी में उसकी दुकान के सामने खड़ी पल्सर (MP-41-ZC-2555) चोरी हो गई है। पुलिस ने तत्काल धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। ​सोशल मीडिया और 'त्रिनेत्रम' ने बिछाया जाल ​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी (ग्रामीण) हरनारायण बाथम और एसडीओपी बागली के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपक सिंह यादव एवं चौकी प्रभारी हर्ष चौधरी की टीम गठित की गई। टीम ने "ऑपरेशन त्रिनेत्रम" के तहत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। संदिग्धों के फुटेज सोशल मीडिया पर साझा किए गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। ​सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम शिवपुर मुंडला के पास साईं कृपा ढाबे से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। ​पूछताछ में उगला सच: देवास, सीहोर और राजगढ़ में की थी चोरी ​पकड़े गए आरोपियों की पहचान राहुल (28) पिता रमेश बामनिया और सुनील (34) पिता गोकुल बाजड (दोनों निवासी ग्राम सुरजाना, पीपलरांवा) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हाटपीपल्या के अलावा देवास (बीएनपी थाना क्षेत्र), आष्टा (सीहोर) और सारंगपुर (राजगढ़) से भी वाहन चोरी किए थे।

​जब्त किए गए वाहन:

​बजाज पल्सर: (MP-41-ZC-2555) – थाना हाटपीपल्या
​हीरो पैशन: (MP-41-NF-3518) – थाना बीएनपी
​हीरो HF डीलक्स: (MP-39-MN-5469) – थाना सारंगपुर
​बजाज प्लेटिना: (MP-37-MW-6955) – थाना आष्टा
​इनकी रही सराहनीय भूमिका ​इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपक यादव, चौकी प्रभारी हर्ष चौधरी, सउनि सुनील मालवीय, प्रआर मनोज शर्मा, आरक्षक दीपक, यशवंत धानुक, सैनिक बॉबी, पंकज, जितेन्द्र और भगवान का विशेष योगदान रहा।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.