ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
देवास : थाना सिविल लाईन पुलिस के द्वारा हत्या के प्रयास संबंधी प्रकरण मे 1.5 माह फरार ₹ 5,000/- के ईनामी वारंटी आरोपी सौरभ मेवाती पिता राजू मेवाती उम्र 28 साल निवासी रानी बाग नगर निगम कॉलोनी जिला देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया । जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्बरर 2024 से सम्पू र्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है । साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्वीरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में थाना सिविल लाईन के द्वारा संबंधी प्रकरण मे अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 109, 296, 115(2), 119(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का फरार स्थाई वारंटी आरोपी सौरभ मेवाती पिता राजू मेवाती उम्र 28 साल निवासी रानी बाग नगर निगम कॉलोनी जिला देवास लगभग 1.5 माह से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक हितेश पाटिल के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयत्नशील थी । दिनांक 23.02.2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली फरार ₹ 5,000/- के ईनामी वारंटी आरोपी को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्ते टीम ने सफलता पूर्वक फरार ₹ 5,000/- के ईनामी वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्या यालय के समक्ष पेश किया । उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्बीर 2024 से आज दिनांक तक 856 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,76,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था ।
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.