पनीर असली है या नहली ? अब डेयरी संचालको को दुकान पर लिखना होगा अनिवार्य

​देवास - कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा (TL) संबंधी लंबित पत्रों और अंतर्विभागीय समन्वय की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से लेकर स्वास्थ्य और जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कड़े निर्देश दिए गए।

​प्रमुख उपस्थिति

​बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, नगर निगम आयुक्त  दलीप कुमार, अपर कलेक्टर  शोभाराम सोलंकी व  संजीव कुमार जैन सहित जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। अतिक्रमण और मिलावटखोरी पर वार ​अतिक्रमण मुक्त भूमि: कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों को तत्काल नोटिस जारी कर बेदखली की कार्यवाही की जाए। ​अमानक पनीर पर भारी जुर्माना: खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि डेयरियों पर यह लिखवाना अनिवार्य करें कि पनीर 'दूध' से बना है या 'वनस्पति' से। ​अमानक पनीर बेचने पर 5 लाख और मिथ्याछाप (Misbranded) पनीर पर 3 लाख रुपये के दंड का प्रावधान है। ​दवा संस्थानों की जांच: ड्रग इंस्पेक्टर को आयुर्वेदिक दवा निर्माण इकाइयों की सघन जांच के निर्देश दिए गए।
​स्वास्थ्य: 'पीएम राहत योजना' से मिलेगा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज ​कलेक्टर ने जिले में ‘’पीएम राहत योजना’’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.50 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए संबंधित स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण देने के निर्देश भी दिए गए।
​विकास कार्य: समय-सीमा और गुणवत्ता पर फोकस ​कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग (PWD), PIU और जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी: ​क्वालिटी चेकिंग: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए अपर कलेक्टर संजीव जैन के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया जाएगा। ​अफसरों की जवाबदेही: यदि कार्य पूर्ण होने पर गुणवत्ता खराब पाई गई, तो निरीक्षण करने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी। ​शिक्षा: बालगढ़ और कन्नौद में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का कार्य मई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि जुलाई से सत्र शुरू हो सके। ​सिंहस्थ की तैयारी: क्षिप्रा नदी पर बनाए जा रहे 7 बैराजों में से 3 का कार्य पूर्ण हो चुका है; शेष बैराजों को समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा गया है। ​ऊर्जा एवं कृषि: 'धरती आबा' और 'पीएम-कुसुम' योजना ​24 घंटे बिजली: “धरती आबा अभियान” के तहत चिन्हित 1700 से अधिक घरों में अगले 2 महीने के भीतर 24 घंटे बिजली पहुँचाने का लक्ष्य दिया गया। ​सौर ऊर्जा: पीएम-कुसुम योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को सोलर पंप का लाभ दिलाने और उन्हें प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।
​कलेक्टर का संदेश: "राजस्व लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करें और जनहित से जुड़ी किसी भी योजना में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.