मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू, 24 में से 08 समूहों के लिए ई-टेंडर आमंत्रित।
देवास : मध्य प्रदेश शासन के आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले की मदिरा दुकानों के निष्पादन की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। सहायक आयुक्त आबकारी मनीष खरे ने बताया कि जिले के कुल 24 मदिरा एकल समूहों में से पहले चरण (बैच-3) में 08 प्रमुख समूहों के लिए ई-टेंडर सूचना जारी की गई है।
प्रमुख जानकारी और आँकड़े
अवधि: 01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक। कुल दुकानें: चयनित 08 समूहों में कुल 35 कंपोजिट मदिरा दुकानें शामिल हैं। वार्षिक मूल्य: इन समूहों का कुल आरक्षित मूल्य 01 अरब 73 करोड़ 13 लाख 89 हजार 217 रुपये निर्धारित किया गया है। निविदा शुल्क: प्रत्येक समूह के लिए निविदा प्रपत्र का मूल्य 30,000 रुपये तय है। इन क्षेत्रों के लिए जारी हुए टेंडर निष्पादन के प्रथम चरण में जिन 08 समूहों को शामिल किया गया है, उनमें निम्नलिखित क्षेत्र शामिल हैं: ए.बी. रोड समूह खातेगांव समूह उज्जैन रोड समूह अग्रोहा नगर समूह आगरोद समूह हाटपीपल्या समूह देवगढ़ समूह टोंकखुर्द समूह महत्वपूर्ण तिथियां और समय ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन संपन्न होगी:
| गतिविधि | दिनांक | समय | ऑनलाइन ऑफर सबमिशन शुरू | 06 मार्च 2026 | प्रातः 10:00 बजे से ऑफर सबमिट करने की अंतिम तिथि | 07 मार्च 2026 | दोपहर 02:00 बजे तक निविदा प्रपत्र (Tender) खोलने का समय | 07 मार्च 2026 | दोपहर 02:05 बजे से आबकारी विभाग के अनुसार, इच्छुक निविदाकार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने प्रस्ताव जमा कर सकते हैं। टेंडर खुलने की प्रक्रिया 07 मार्च को दोपहर 02:05 बजे से शुरू होकर प्रक्रिया पूर्ण होने तक निरंतर जारी रहेगी।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.