राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में 130 हितग्राहियों का श्रवण संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

देवास :  स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार निःशुल्क परामर्श, जाचं एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 130 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रदाय किया गया एवं दवाईयां वितरीत की गई।  सीएमएचओ ने बताया कि नि:शुल्क परामर्श, जांच एवं उपचार शिविर का उद्देश्य समय रहते श्रवण क्षमता की जांच और सुनने की समस्याओं से बचाव करना था। श्रवण संबंधी परेशानियों में प्रारंभिक अवस्था में पहचान से ही उपचार संभव है। श्रवण यंत्र और आधुनिक तकनीक से जीवन की गुणवत्ता सुधारी जा सकती है। श्रवण स्वास्थ्य का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है। सुनने की क्षमता हमारे संवाद, शिक्षा और सामाजिक जीवन का आधार है। उन्होंने बताया कि बधिरता के सामान्य कारणों में कान में संक्रमण, अत्यधिक शोर का संपर्क, जन्मजात समस्याएँ, उम्र बढ़ने के साथ सुनने की क्षमता में कमी होना है। इसके रोकथाम के उपायों में कान में चोट या तेज आवाज से बचें, कान में तेल एवं नुकीली वस्तुएँ न डालें, समय-समय पर कान की जांच कराएँ एवं बच्चों में कान की समस्या को नजर अंदाज न करें।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.