चौकी बिजवाड़ पुलिस की कार्रवाई: 'ऑपरेशन हवालात' के तहत 06 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
देवास : कांटाफोड़ पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” को एक और सफलता मिली है। थाना कांटाफोड़ के अंतर्गत चौकी बिजवाड़ पुलिस ने पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।
क्या है पूरा मामला?
आरोपी देवकरण, पिता प्रहलाद चौहान (26 वर्ष), निवासी ग्राम देवपिपल्या, लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध प्रकरण क्रमांक 1296/2020 के तहत धारा 279, 337 और 304-ए (भादवि) के गंभीर मामले दर्ज हैं। करीब 6 सालों से आरोपी लगातार अपनी पहचान छुपाकर पुलिस को चकमा दे रहा था। ऐसे हुई गिरफ्तारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन और एसडीओपी बागली के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी कांटाफोड़ निरीक्षक के.एस. परस्ते एवं चौकी प्रभारी बिजवाड़ उनि विजेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। मंगलवार को मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी देवास जिले में ही कहीं छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की और आरोपी देवकरण को सफलतापूर्वक धर दबोचा।
न्यायिक प्रक्रिया: गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। ऑपरेशन हवालात का असर 1 नवंबर 2024 से शुरू हुए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के पुराने इनामी बदमाशों और गंभीर अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.