पुलिस का “ऑपरेशन हवालात”: आर्म्स एक्ट और चेक बाउंस के मामले में सालों से फरार 02 वारंटी गिरफ्तार

​देवास : बिजवाड़  पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन हवालात” के तहत कांटाफोड़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 04 और 03 वर्षों से फरार चल रहे दो स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

​1. आर्म्स एक्ट का आरोपी 04 साल बाद चढ़ा हत्थे

​थाना कांटाफोड़ की चौकी बिजवाड़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के पुराने मामले (अपराध क्रमांक 384/2021) में लंबे समय से फरार आरोपी गणेश पिता कैलाश (23 वर्ष), निवासी ग्राम सुन्द्रेल को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 4 वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दबिश देकर उसे देवास जिले से घेराबंदी कर पकड़ा।
 

​2. चेक बाउंस का वारंटी राहुल भी गिरफ्तार

​एक अन्य कार्रवाई में, चेक बाउंस (धारा 138 NIA) के प्रकरण क्रमांक 46/2023 में 03 साल से फरार चल रहे आरोपी राहुल पिता हेमराज (36 वर्ष), निवासी बावड़ीखेड़ा (कन्नौद) को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

​पुलिस टीम और मार्गदर्शन


​यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी बागली  के निर्देशन में संपन्न हुई।
 

​टीम का नेतृत्व : कांटाफोड़ ​निरीक्षक के.एस. परस्ते  चौकी प्रभारी,बिजवाड़ ​उनि विजेन्द्र सोलंकी ​चौकी बिजवाड़ की विशेष टीम ​ऑपरेशन हवालात: 01 नवंबर 2024 से शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के पुराने लंबित मामलों, इनामी बदमाशों और गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.