गरीब को न्याय दिलाने के लिए आगे आए एसडीएम संजीव सक्सेना; एसपी को लिखा पत्र
देवास : टोंकखुर्द आमोना क्षेत्र की जनता के लिए एसडीएम संजीव सक्सेना एक सच्चे शुभचिंतक के रूप में सामने आए हैं। ग्राम आमोना के एक गरीब परिवार के घर हुई चोरी का खुलासा कई महीनों बाद भी न होने पर, एसडीएम ने कड़ा संज्ञान लेते हुए देवास पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आमोना निवासी एक पीड़ित कमलसिंह पिता गोपीलाल के घर करीब 14 महीने पहले भीषण चोरी हुई थी। घटना की तारीख 22 जनवरी 2026 को रात के करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोर घर में घुसे थे। चोरों ने घर की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ करते हुए निम्नलिखित जेवरात चोरी कर लिए थे:
1.500 ग्राम चाँदी
500 कमर चाँदी
5 चाँदी की चेन
1 पेंडिंग मंगलसूत्र
पुलिस की सुस्ती पर एसडीएम का कड़ा रुख
हैरानी की बात यह है कि घटना को लंबा समय बीत जाने के बावजूद टोंकखुर्द पुलिस अब तक चोरों का सुराग लगाने और माल बरामद करने में असफल रही है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रहा था।
जब यह मामला एसडीएम संजीव सक्सेना के संज्ञान में आया, तो उन्होंने गरीब परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए देवास एसपी को पत्र लिखकर इस चोरी का जल्द से जल्द खुलासा करने और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का आग्रह किया है।
जनता में जगी उम्मीद
एसडीएम सक्सेना के इस कदम की आमोना और टोंकखुर्द क्षेत्र की जनता जमकर सराहना कर रही है। लोगों का कहना है कि एक प्रशासनिक अधिकारी का इस तरह संवेदनशील होना प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाता है। अब देखना यह है कि एसपी को लिखे पत्र के बाद पुलिस प्रशासन कितनी सक्रियता दिखाता है।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.