100 पुलिसकर्मियों ने 12 घंटे में दी 04 स्थानों पर दबिश; लाखों की MD ड्रग्स के साथ 14 तस्कर गिरफ्तार
देवास : मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी है जरूरी” के तहत देवास पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सटीक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के कुशल नेतृत्व में, देवास पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एक महीने की सतत मॉनिटरिंग और तकनीकी निगरानी के बाद महज 12 घंटों के भीतर शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। इस बड़ी कार्रवाई में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की एमडी (MD) ड्रग्स, वाहन और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।
सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई: 100 पुलिसकर्मी, 04 ठिकाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली, बीएनपी, औद्योगिक क्षेत्र और पीपलरावां की संयुक्त टीमों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। थाना बैंक नोट प्रेस (BNP): इग्निस कार से ड्रग्स सप्लाई का भंडाफोड़ बिलावली-राजपुरा रोड पर बिना नंबर की सिल्वर इग्निस कार की घेराबंदी कर पुलिस ने राजा खान, महेश कुमावत, रईस खान, सोदान परमार और शेख शाहरुख को पकड़ा। तलाशी में इनके पास से 18.97 ग्राम एमडी ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और नकदी बरामद हुई।
थाना पीपलरावां: सुरजना फाटा पर घेराबंदी
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शकील खां को गिरफ्तार किया, जो ड्रग्स की डिलीवरी देने का इंतजार कर रहा था। उसकी निशानदेही पर साथी अल्ताफ और प्रताप सिंह को भी दबोचा गया। इनके पास से 11.62 ग्राम एमडी जब्त की गई। थाना कोतवाली: रेलवे पटरी के पास से गिरफ्तारी मोती बंगला रेलवे पटरी के पास से जुबेर खान, ताहिर शाह और साहिल शेख को 17.87 ग्राम एमडी और 03 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना औद्योगिक क्षेत्र: बुलेट पर सवार तस्कर दबोचे
क्षिप्रा ब्रिज के पास घेराबंदी कर लाल रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट सवार हबीब-उर-रहमान उर्फ रघु, अरुण वर्मा और कैफ को पकड़ा गया। इनके पास से 16.24 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त हुई। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान कुल 10,00,000/- (दस लाख रुपये) का मश्रुका जब्त किया है: अवैध एमडी ड्रग्स: 64.7 ग्राम (कीमत ₹ 97,000/-) वाहन: 01 इग्निस कार और 01 रॉयल एनफील्ड बुलेट तकनीकी उपकरण: 14 स्मार्टफोन्स अन्य: इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं नगदी रिकॉर्ड में शातिर अपराधी
पकड़े गए आरोपियों में से प्रताप सिंह, राजा खान, महेश कुमावत और रईस शातिर और आदतन अपराधी हैं। राजा खान पर पूर्व में चोरी और आर्म्स एक्ट के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं, वहीं महेश कुमावत धोखाधड़ी और आबकारी एक्ट का पुराना आरोपी है। देवास पुलिस का अब तक का रिपोर्ट कार्ड यह पिछले डेढ़ माह में देवास पुलिस की चौथी बड़ी कार्रवाई है। अब तक पुलिस ने कुल 32 स्थानों पर दबिश देकर 475 किलो से अधिक गांजा (कीमत लगभग 57 लाख रुपये) जब्त किया है और कुल 29 आरोपियों को जेल भेजा है। एसपी पुनीत गेहलोद का संदेश: "नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करना हमारी प्राथमिकता है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।" इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी श्यामचन्द्र शर्मा, शशिकांत चौरसिया, सुबोध कुमार गौतम, प्रीति कटारे और साइबर सेल के सचिन चौहान व शिवप्रताप सिंह सहित 100 पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही।
रिपोर्टर : साजिद पठान

No Previous Comments found.