पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: उदयनगर में सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, नगदी और सामग्री जब्त

देवास : ​उदयनगर  जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा जिले में संगठित अपराधों और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उदयनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम लोहार नदी (मिर्जापुर) के पास घेराबंदी कर सट्टा पर्ची लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है।

​मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
​मंगलवार को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि लोहार नदी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा पर्ची लिखकर लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एच.एन. बाथम एवं एसडीओपी बागली संजय सिंह बेस के निर्देशन में थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सोलंकी ने एक विशेष टीम का गठन किया।
​जप्त की गई सामग्री (मश्रुका)
​पुलिस टीम ने मौके से आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री बरामद की:
​नगद राशि: 4,980 रुपये
​सट्टा पर्ची: 05 अंक लिखी हुई पर्चियां
​अन्य सामग्री: 02 डायरियां और 01 लीड पेन
​आरोपी की पहचान और मामला दर्ज
​पकड़े गए आरोपी की पहचान गोविंद पिता गोरेलाल जायसवाल (48 वर्ष), निवासी ग्राम किशनगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बनवारीलाल शर्मा (निवासी किशनगढ़) के लिए सट्टा उतारने का काम करता था।
​पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए:
​दोनों व्यक्तियों को आरोपी बनाया है।
​थाना उदयनगर में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत धारा 4 (क) सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया है।
​सराहनीय भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह सोलंकी और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.