CCTV की नज़र से नहीं बच पाईं शातिर महिला चोर, ₹50,000 के जेवर बरामद

देवास : ​उदयनगर पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उदयनगर पुलिस को सफलता हाथ लगी है। 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत क्षेत्र में जाल की तरह फैले सीसीटीवी कैमरों ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की है। ज्वैलरी शॉप से चांदी की पायजेब चोरी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या था पूरा मामला ?
​दिनांक 17 फरवरी 2026 को उदयनगर स्थित 'कृष्णा ज्वेलर्स' के संचालक सोम पिता गजानन्द छापरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान पर आई दो अज्ञात महिलाओं ने जेवर देखने के बहाने बड़ी चतुराई से दो जोड़ी चांदी की पायजेब (कीमत लगभग ₹50,000) पार कर दी हैं। पुलिस ने तत्काल धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
​ऑपरेशन त्रिनेत्रम: ऐसे फंसी आरोपी महिलाएं
​मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी (यातायात) हरनारायण बाथम और एसडीओपी बागली संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
​फुटेज खंगाले: पुलिस टीम ने दुकान और आसपास लगे 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के कैमरों की बारीकी से जांच की।
​पहचान: फुटेज में दोनों महिलाएं चोरी करते और भागते हुए साफ़ नज़र आईं।
​गिरफ्तारी: तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 3 अप्रैल 2026 को घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
​पुलिस द्वारा पकड़ी गई महिलाएं पेशेवर तरीके से चोरी की घटना को अंजाम देती थीं:
​गुड़ी बाई पति विजय सिंह सिसोदिया (निवासी: भाड़ पिपलिया, थाना बरोठा)
​कला बाई पति रमेश सिसोदिया (निवासी: भाड़ पिपलिया, थाना बरोठा)
​बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ₹50,000 कीमत की दो जोड़ी चांदी की पायजेब शत-प्रतिशत बरामद कर ली हैं।
​इनकी रही मुख्य भूमिका
​इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उदयनगर उनि विजेंद्र सिंह सोलंकी, सउनि संजय कुमार निगम, महिला प्रधान आरक्षक कविता मुजाल्दे, पूनम, आरक्षक दीपक पटेल, महेंद्र, मनीष मीणा और केतन की विशेष भूमिका रही।
​पुलिस की अपील: "सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे अपराधियों को पकड़ने में सबसे सशक्त माध्यम साबित हो रहे हैं। दुकानदार और नागरिक अपने प्रतिष्ठानों के बाहर कैमरे जरूर लगवाएं।"

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.