छात्रा की सजगता: कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब जब्त।
देवास : जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति एक बार फिर धरातल पर नजर आई है। एक छात्रा की साहसी पहल और कलेक्टर की त्वरित संवेदनशीलता के कारण शहर के इटावा क्षेत्र में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध सफलता प्राप्त हुई है।
कलेक्टर को फोन पर मिली थी सूचना
मामला तब शुरू हुआ जब एक छात्रा ने सीधे कलेक्टर को दूरभाष (फोन) पर संपर्क कर क्षेत्र में हो रही अवैध शराब की बिक्री के संबंध में अवगत कराया। छात्रा की जागरूकता को गंभीरता से लेते हुए, कलेक्टर ने तत्काल सहायक आबकारी आयुक्त देवास को निर्देशित किया कि सूचना की सत्यता जाँच कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध कारोबार
कलेक्टर के निर्देशों के पालन में आबकारी विभाग की टीम सक्रिय हुई। प्रभारी अधिकारी निलेश पवार (सहायक जिला आबकारी अधिकारी) के नेतृत्व में टीम ने त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए महादेव नगर, इटावा स्थित 'जायसवाल किराना दुकान' पर औचक दबिश दी।
तलाशी के दौरान दुकान से 63 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। आबकारी टीम ने मौके से मदिरा जब्त कर आरोपी मोहित जायसवाल पिता भारत जायसवाल (निवासी इटावा) को गिरफ्तार कर लिया है। बनाया गया प्रकरण आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण कायम किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में मुख्य रूप से
सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलेश पवार,मुख्य आबकारी आरक्षक दीपक धुरिया,आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल यह कार्रवाई इस बात का प्रमाण है कि यदि नागरिक जागरूक होकर सूचना दें, तो प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। छात्रा के इस कदम की विभाग द्वारा सराहना की जा रही है।
रिपोर्टर : साजिद पठान


No Previous Comments found.