पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक: विजयागंज मण्डी बना नंबर-1 थाना, एएसआई मनोज पटेल 'बेस्ट पुलिसकर्मी' घोषित

​देवास : पुलिस कंट्रोल रूम देवास में आज पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद की अध्यक्षता में मार्च माह की जिला स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की मौजूदगी में थानों और अनुभागों की रैंकिंग जारी की गई और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया गया।

मार्च माह के 'सितारे': पुरस्कार और सम्मान
​पुलिस अधीक्षक द्वारा मार्च माह के प्रदर्शन के आधार पर 25 पैरामीटर्स पर आंकलन कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया:
​प्रथम थाना: थाना विजयागंज मण्डी को जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक  आलोक सोनी ने यह सम्मान प्राप्त किया।
​प्रथम अनुभाग: कन्नौद अनुभाग को जिले में सर्वश्रेष्ठ अनुभाग चुना गया। एसडीओपी कन्नौद  आदित्य तिवारी को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए पुरस्कृत किया गया।
​सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी: जिला विशेष शाखा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक मनोज पटेल को मार्च माह का "सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी" पुरस्कार दिया गया। उन्होंने मादक पदार्थों के संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 2 दर्जन से अधिक अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में मुख्य भूमिका निभाई।
थानों की टॉप-10 रैंकिंग
​मार्च माह की कार्यप्रणाली के आधार पर जारी की गई रैंकिंग के शीर्ष 10 थाने इस प्रकार हैं:
​विजयागंज मण्डी
​कन्नौद
​नेमावर
​कमलापुर
​बागली
​हरणगांव
​कोतवाली
​सिविल लाईन
​बरोठा
​सतवास
एसपी के कड़े निर्देश: जीरो टॉलरेंस और त्वरित न्याय
​समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी और पीड़ित उन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर जोर दिया:
​त्वरित न्याय: FIR से लेकर ट्रायल तक तकनीकी का अधिकतम उपयोग करें ताकि फरियादी को भटकना न पड़े।
​QR कोड फीडबैक: थानों पर लगे QR कोड के माध्यम से जनता का फीडबैक बढ़ाने के निर्देश दिए।
​अपराध पर लगाम: जुआ, सट्टा, शराब और अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। रात्री गश्त और नाकाबंदी को और पुख्ता करने के निर्देश दिए।
​विशेष अभियान: 'ऑपरेशन त्रिनेत्रम' के तहत सीसीटीवी कैमरे लगवाने, 'ऑपरेशन सायबर' (डायल-1930) का प्रचार करने और आगामी त्योहारों के मद्देनजर 'ऑपरेशन पवित्र' के तहत बाउंडओवर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
​"प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनें। पुलिस का दुर्व्यवहार और अवैधानिक गतिविधियां किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।"
—  पुनीत गेहलोद, पुलिस अधीक्षक
​बैठक में एएसपी (शहर)  जयवीर सिंह भदौरिया, एएसपी (ग्रामीण) श्रीमती सौम्या जैन, आईपीएस आलोक कुमार वर्मा सहित समस्त एसडीओपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में एसपी ने सभी अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य जारी रखने हेतु प्रेरित किया।

रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.