खबर का असर: बैराखेड़ी में प्रशासन सख्त, तहसीलदार ने 7 दिन में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

देवास : बैराखेड़ी  मुख्य मार्ग पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रकाशित समाचार का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर संज्ञान में आते ही प्रशासन तत्काल हरकत में आ गया। मंगलवार को तहसीलदार नेहा शाह ने स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया। ​निरीक्षण में सामने आई अव्यवस्था ​तहसीलदार ने निरीक्षण के दौरान पाया कि सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण और कब्जों के कारण न केवल आवागमन बाधित हो रहा है, बल्कि यहाँ आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह के अवरोधों को उन्होंने गंभीरता से लिया। अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम ​मौके पर मौजूद राजस्व और पंचायत अमले को तहसीलदार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए ​समय सीमा: पटवारी महेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि अजय सिंह चौहान और पंचायत सचिव कृपाल सिंह को 7 दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।

​खर्च की वसूली: तहसीलदार ने चेतावनी दी कि यदि अतिक्रमणकारी स्वयं कब्जा नहीं हटाते हैं, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा। इस स्थिति में हटाने का पूरा खर्च भी संबंधित अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।
​ग्रामीणों में हर्ष की लहर
​प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में उत्साह है। ग्रामवासियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटने से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा और रास्ता सुगम हो जाएगा। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त किया है।


रिपोर्टर : साजिद पठान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.